नैनीताल
Uttarakhand News: डीआईजी कुमाऊं की बड़ी कार्रवाई, से पुलिस अधिकारी को किया सस्पेंड…
उत्तराखंड में पुलिस महकमे से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां डीआईजी कुमाऊं योगेंद्र सिंह रावत ने एक पुलिस अधिकारी को निलंबित कर दिया है। ये कार्रवाई हाईकोर्ट द्वारा पुलिस अधिकारी के खिलाफ अवमानना याचिका स्वीकार किए जाने के मामले में की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली रामनगर में दर्ज एफआईआर नंबर- 512/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम, से संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद सुप्रीम कोर्ट व हाई कोर्ट के द्वारा पारित विभिन्न फैसलों व निर्देशों का उल्लंघन करते हुए अपराध के जमानती होने के बावजूद गिरफ्तार अभियुक्तों को जमानत पर रिहा न किये जाने का न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन किया है। बताया जा रहा है कि कोतवाल अरुण सैनी ने रामनगर के एक रिजॉर्ट में बीते 29 नवंबर को छापेमारी कर कथित तौर पर शराब बरामद करते हुए एक्साइज एक्ट के उल्लंघन करने के आरोप में रिजॉर्ट मालिक समेत अन्य लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की थी
बताया जा रहा है कि मामले में कार्रवाई करते हुए डीआईजी कुमाऊं ने कोतवाल अरुण सैनी को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंशन के दौरान निहित प्रावधानों के अंतर्गत सैलरी आधी मिलेगी और इनके जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि पर महंगाई भत्ता नहीं दिया जाएगा। वहीं अब पूरे मामले में रेस्टोरेंट कारोबारी ने न्यायालय में याचिका दायर की है। उच्च न्यायालय ने याचिका स्वीकार कर ली है और मामले की सुनवाई मंगलवार 19 दिसंबर को होगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






