नैनीताल
भीषण हादसा: उत्तराखंड में आज सुबह सड़क हादसा, पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत…
नैनीताल। रामनगर से बड़ी बुरी खबर सामने आई है। जहां एक दर्दनाक हादसा हो गया। बिलग्राम शरीफ दरगाह जा रहे पांच युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दो कारों से रामनगर से कुल दस लोग निकले थे। सुबह करीब साढ़े चार से पांच बजे के बीच ट्रक ने उनमें से एक कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में कार में सवार पांच युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पांचों रामनगर में अपना कारोबार करते थे। हादसे की खबर सुनने के बाद स्वजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रामनगर के दस युवक दो कारों से सुबह सुबह बिलग्राम शरीफ मजार के लिए निकले थे। वे बरेली से निकलकर साहजहांपुर रोड पर पहुंचे ही थे कि ट्रक ने उनमें से एक कार को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में उस कार में सवार पांच लोगों घटनास्थल पर ही मौत हो में गई। सभी युवक रामनगर के मोहल्ला खताड़ी व गूलरघट्टी इलाके के निवासी हैं। मृतकों में गूलरघट्टी निवासी इमरान खान, खताड़ी निवासी हाफ़िज़ ताहिर, मुजामिल, सगीर व फरीद शामिल हैं। इनमें एक रामनगर के इंडियन मेडिकल स्टोर के स्वामी के भाई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी बने ‘धुरंधर’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड : राजनाथ सिंह
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…






















Subscribe Our channel





