नैनीताल
Uttarakhand News: राशनकार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, हर महीने इस तारीख तक लेना होगा राशन…
उत्तराखंड के राशनकार्ड धारकों के लिए काम की खबर है। नैनीताल में अब दो लाख 44 हजार राशन कार्डधारकों को हर माह के 20 तारीख से पूर्व सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में पहुंचकर अंगूठा लगाना होगा। अन्यथा उनका राशन लैप्स हो जाएगा। सभी उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वह हर माह तारीख के पूर्व राशन प्राप्त कर लें ताकि दुकानदार गोदाम से समय पर राशन उठा सकें।
मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल में अब खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्राथमिक परिवार श्रेणी (सफेद कार्ड), अंत्योदय (गुलाबी राशन कार्ड) और राज्य खाद्य योजना (पीले राशन कार्ड) धारकों को अपना खाद्यान्न 20 बायोमेट्रिक के माध्यम से हर महीने की 20 तारीख से पहले लेना होगा। जिले में स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर वितरण में गड़बड़ी रोकने के लिए ईपीओएस मशीन लगवाई गई हैं। लाभार्थी अपना कार्ड लेकर राशन लेने जाते हैं और इस मशीन में अंगूठा लगाने के बाद उन्हें राशन दिया जाता है। अंगूठा नहीं लगने की स्थिति में राशन हो जाएगा लैप्स
बता दें कि अब तक पूरे महीने राशन दिया जाता था। लेकिन अब 20 तारीख तक राशन लेना होगा। हालांकि खाद्य विभाग ने नई व्यवस्था तो बना दी है लेकिन बायोमेट्रिक मशीन का सर्वर डाउन होने की समस्या का समाधान नहीं ढूंढ सका है। राशन दुकानों पर सबसे बड़ी समस्या सर्वर की है। ऐसे में एक से 20 तारीख तक यदि सर्वर की वजह से मशीन बंद रहती है तो उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






