BIG BREAKING: कार के ऊपर गिरा भारी बोल्डर, दर्दनाक हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

BIG BREAKING: कार के ऊपर गिरा भारी बोल्डर, दर्दनाक हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल…

नैनीताल

BIG BREAKING: कार के ऊपर गिरा भारी बोल्डर, दर्दनाक हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल…

उत्तराखंड में नैनीताल से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पति पत्नी हंसी-खुशी घूमने आ रहे थे लेकिन मंगलवार का दिन उनके लिए अमंगल लेकर आया। एक दर्दनाक हादसे ने उनकी खुशिया छीन ली। पति की मौत हो गई जबकि पत्नी की हालात नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि नैनीताल में पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरकर एक पर्यटक की गाड़ी के ऊपर जा गिरा। जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई।

बताया जा रहा है कि गुड़गांव से एक दंपत्ति अपनी कार से नैनीताल घूमने आ रहें थे तभी नगर के समीपवर्ती क्षेत्रमंगोली के पास अचानक पहाड़ी से बोल्डर उनकी गाड़ी के ऊपर जा गिरा। जिससे गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों द्वारा इसकी सूचना मंगोली चौकी को दी गई सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची मंगोली व कोतवाली पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी के ऊपर गिरे बोल्डरों को हटाया।

हादसे में युवक भारी बोल्डर की चपेट में आने से बुरी तरह से वाहन के अंदर पिचके हुए मिले वहीं उनकी पत्नी बुरी तरह घायल हो गईहादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि युवती तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल बीडी पांडे लाया गया जहां उसकी हालत नाजुक होने के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बता दें कि मृतक की पहचान दिल्ली निवासी हनुमंत तलवार व युवती की पहचान  मीना तलवार के रूप में हुई है।युवती का इलाज चल रहा है। वहीं मृतक को मोर्चरी में रख दिया गया है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in नैनीताल

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
5 Shares
Share via
Copy link