नैनीताल
मदद: घर के बाहर खेल रहा ढाई साल का दक्ष हुआ लापता, परिजनों ने लगाई ढूंढने की गुहार…
हल्द्वानी: नैनिताल के हल्द्वानी में एक घर मे कोहराम मचा हुआ है। यहां बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत केमू बस अड्डे के पास एक गली से बीते दिन ढाई साल का बच्चा लापता हो गया। पुलिस बच्चे की तलाश करती रही, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। बच्चे के लापता होने से परिवार में हड़कंप मचा हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केमू बस स्टेशन के पास रहने वाले राहुल ने पुलिस को बताया कि उसका ढाई साल का बेटा दक्ष दोपहर बाद गली में खेल रहा था, तब से वह लापता है। जिस समय दक्ष लापता हुआ उस समय परिवार के सदस्य घर में नहीं थे। परिजनों की सूचना के बाद पुलिस ने देर रात को सीसीटीवी फुटेज खंगाले है। लेकिन अभी तक बच्चे का पता नहीं चल सका, जिसके बाद पुलिस ने बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही बच्चे की फोटो चस्पा कर दिया है। बच्चे की तलाश जारी है और आसपास के थाना क्षेत्र को सूचित कर दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…






















Subscribe Our channel



