नैनीताल
Haldwani News: कर्फ्यू को लेकर नया आदेश जारी, मिली दो घंटे की छूट, इंटरनेट बंदी सहित रहेगी ये पाबंदी…
उत्तराखंड में हल्द्वानी के बनभूलपुरा हिंसा को लेकर नया अपडेट आया है। कर्फ्यू ग्रस्त बनभूलपुरा क्षेत्र में थोड़ी राहत दी गई है। जिसके आदेश जारी किए गए है। बताया जा रहा है कि अब अलग-अलग क्षेत्रों में दो घंटे से सात घंटे के लिए दी गई है। हालांकि इस दौरान इंटरनेट बंद रहेगा। साथ ही कई तरह की पाबांदिया रहेगी। आइए जानते है क्या आदेश जारी हुआ है और क्या ढील दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा में पिछले 8 फरवरी से लगे कर्फ्यू के बाद आज बृहस्पतिवार से कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। आदेश में लिखा है कि क्षेत्रान्तर्गत थाना वनभूलपुरा क्षेत्र में पूर्व से ही चिह्नित स्थल से अतिक्रमण हटाई जाने/ध्यस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान विरोध / पत्थराव आगजनी की घटनायें की गयी, जिस कारण क्षेत्र में कानून एवम् शान्ति व्यवस्था को खतरा उत्पन्न होने के साथ-साथ मानव जीवन एवम् लोक सम्पत्ति को क्षति/संकट का भय बना हुआ है।
क्षेत्र की वर्तमान परिस्थितियों का संज्ञान लेते हुए उक्त कर्फ्यू के क्षेत्र की सीमा को सीमित करते हुए संशोधन किया गया है, अतः संशोधन के उपरान्त थाना, रेलवे बाजार, एफ.सी.आई, गोदाम परिसर में प्रातः 09-00 बजे से अपराड 04-00 बजे तक शिथिलता प्रदान की जाती है। शेष बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में प्रात 09-00 बजे से प्रातः 11-00 बजे तक निम्न प्रतिबंधों के आधीन शिथिलता प्रदान की जाती है। क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े हुए व्यावसायिक प्रतिष्ठान/दुकानें संचालित होंगी।
वहीं बताया जा रहा है कि क्षेत्र के जन-सामान्य का आवश्यक वस्तुओं के क्रय-विक्रय हेतु प्रतिष्ठान/ दुकानों तक आवागमन कर पायेंगे। अनावश्यक आवागमन प्रतिबन्धित होगा। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले वाहनों को आवागमन की अनुमति सम्बन्धित मजिस्ट्रेट के पास के उपरान्त प्रदान की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel







