नैनीताल
गर्व के पल: उत्तराखंड के माली की बेटी PM मोदी संग करती नज़र आएगी योग, 9 साल की उम्र में पाया मुकाम…
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने वाले हैं। इस दिवस पर पीएम मोदी संग उत्तराखंड की बेेटी नौ साल की दीपा गिरी योग करती नज़र आएगी। बताया जा रहा है। दीपा नैनीताल की रहने वाली है। उनके पिता एक माली है। दीपा के चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर है। परिवार को अपनी बच्ची पर गर्व है।
बता दें कि दीपा जीजीआइसी नैनीताल में छठीं की छात्रा है। और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग योगाभ्यास करेगी। दीपा अपनी प्रशिक्षक कंचन रावत के साथ दिल्ली पहुँच चुकी है। दीपा का राज्य की 15 छात्राओं के साथ चयन हुआ है।
दीपा ने राज्यस्तरीय ओलंपियाड में हिस्सा लिया और बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिसके बाद उनका राष्ट्रीय योग ओलंपियाड लिए चयन हो गया। राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर दिल्ली में यह ओलंपियाड होना है जिसमें पीएम मोदी भी मौजूद रहेंगे।
बता दें कि नैनीताल के तल्ला कृष्णापुर क्षेत्र निवासी दीपा के पिता किशन गिरी महाधिवक्ता कार्यालय में माली है। दीपा कई साल से योग कर रही है और योग में ही करियर बनाना चाहती है। दीपा की मां कमला ग्रहणी है। बेटी की कामयाबी से परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं प्रधानाचार्य साावित्री दुग्ताल ने कहा है कि दीपा बहुत होनहार है। उसके बेहतर भविष्य के लिए हर संभव मदद की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






