Breaking: झील में मिला शव, हत्या या आत्महत्या, तफ्तीश में जुटी पुलिस,, - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Breaking: झील में मिला शव, हत्या या आत्महत्या, तफ्तीश में जुटी पुलिस,,

नैनीताल

Breaking: झील में मिला शव, हत्या या आत्महत्या, तफ्तीश में जुटी पुलिस,,

नैनीताल। उत्तराखंड की भीमताल झील में एक युवक का शव उतराता मिलने से सनसनी फैल गई । पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और कार्यवाही शुरू की । मृतक के भतीजे ने हत्या की आशंका जताई है ।

नैनीताल जिले के भीमताल स्थित झील में आज सवेरे एक शव दिखाई दिया । शव दिखने के बाद राहगीरों ने पुलिस और 108 को फोन किया । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से झील से शव को निकाला ।

शव की शिनाख्त मेहरागांव के थपलिया गांव निवासी गोपाल बृजवासी के रूप में हुई है । सूचना के बाद पहुंचे मृतक के भतीजे ने गर्दन के पीछे नील के निशान और आसपास खून के धब्बों के चलते हत्या का शक जाहिर कर पुलिस से जांच की मांग की है ।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in नैनीताल

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

To Top
0 Shares
Share via
Copy link