नैनीताल
BREAKING: उत्तराखंड में इस स्कूल पर हुई बड़ी कार्रवाई, संचालन बंद करने के निर्देश, लगा एक लाख रुपए का जुर्माना…
उत्तराखंड में शिक्षा महकमे से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि विभाग ने हल्द्वानी में बिना मान्यता से चल रहे एक निजी स्कूल पर बड़ी कार्रवाई की गई है। स्कूल पर ₹100000 का जुर्माना लगाया है और इसके साथ ही स्कूल का संचालन तत्काल बंद करने को भी कहा गया है।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव में लंबे समय से न्यू हेरिटेज पब्लिक स्कूल का संचालन किया जा रहा है। जिसमें वर्तमान में कक्षा 1 से 8 तक के 50 छात्र छात्राएं अध्ययनरत है। बताया जा रहा है कि न्यू एजुकेशन सोसाइटी नाम से पंजीकृत इस स्कूल के संचालन के लिए किसी भी शिक्षा बोर्ड से मान्यता नहीं ली गई थी, जिसपर कार्रवाई की गई है।
बताया जा रहा है कि खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा 2 बार स्कूल को नोटिस भेजा गया था, लेकिन स्कूल ने मान्यता के साक्ष्य पेश नहीं किए थे, जिसकी रिपोर्ट सीईओ को भेज दी गई थी। जिसके पश्चात सीईओ से मिले निर्देशों के क्रम में बुधवार को स्कूल पर कार्रवाई की गई। वही संबंधित स्कूल के बच्चों को दूसरे स्कूल में शिफ्ट करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम






















Subscribe Our channel




