नैनीताल
Big News: उत्तराखंड पुलिस ने 50 महिलाओं से ठगी और रेप करने वाले को किया गिरफ्तार, ऐसे देता था वारदात को अंजाम…
हल्द्वानी: उत्तराखंड में अपराध बढ़ता जा रहा है। सायबर ठगी और महिला अपराधों में तेजी दर्ज की गई है। इस बीच उत्तराखंड पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर कई हैरतअंगेज खुलासे किए है। हल्द्वानी की मुखानी थाना पुलिस ने 50 से ज्यादा महिलाओं के साथ ठगी और रेप करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले महिलाओं के साथ सोशल मीडिया पर दोस्ती करता था, फिर उन्हें अपने झांसे में लेकर उनकी साथ ठगी करता था और मौका मिलने पर उनके साथ यौन शोषण भी करता था। पुलिस ने आरोपी को चंबल पुल के पास से पार्क जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस ने दो मामलों में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, चारू चंद्र जोशी मूल निवासी बागेश्वर वर्तमान में फ्रेंड्स कॉलोनी दोनहरिया हल्द्वानी में रह रहा है। आरोपी ने जीएनएम का कोर्स कर रही एक महिला के साथ फेसबुक के माध्यम से दोस्ती की । आरोपी ने महिला को बताया कि वो डिस्ट्रिक्ट मेडिकल ऑफिसर है और उसकी सरकारी नौकरी लगवा सकता है। नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी ने महिला से एक लाख 65 हजार रुपए ठग लिए
इतना ही नहीं, आरोपी ने महिला के साथ रेप भी किया। इसके अलावा आरोपी ने ईकोटाउन डेहरिया हल्द्वानी इलाके में भी एक महिला से स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपए की ठगी की थी। इस महिला ने भी आरोपी के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं। आरोपी जोशी ने पुलिस को बताया कि वो दिल्ली में फेसबुक के जरिए कई महिलाओं से दोस्ती कर उन्हें नौकरी का लालच दे चुका है। उसने अब तक करीब 50 महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर उनसे लाखों रुपए ठगे है। साथ ही उनकी अस्मत भी लूटी है।पुलिस की जांच में ऐसे करीब 50 से ज्यादा मामला सामने आए हैं, लेकिन इन महिलाओं ने लोक लाज के डर से आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं करवाया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






