अजब-गजब: उत्तराखंड में ट्रैक्टर पर आई दुल्हन बनी चर्चा का विषय, हर कोई कर रहा इस शादी की बात... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

अजब-गजब: उत्तराखंड में ट्रैक्टर पर आई दुल्हन बनी चर्चा का विषय, हर कोई कर रहा इस शादी की बात…

नैनीताल

अजब-गजब: उत्तराखंड में ट्रैक्टर पर आई दुल्हन बनी चर्चा का विषय, हर कोई कर रहा इस शादी की बात…

रामनगर: उत्तराखंड के राममगर आई बारात सुर्खियों में छा गई है। आमतौर पर आपने दुल्हन को कारों या घोड़ा गाड़ी से अपने ससुराल आते हुए देखा होगा। मगर यह दुल्हन अपने दूल्हे के साथ ट्रैक्टर में अपने ससुराल आई। इस जोड़े ने समाज मे फैले दिखावट के दौर को दरकिनार कर ट्रेक्टर को अपनाया। ट्रेक्टर पर दुल्हन को देख हर कोई हैरान रह गया। तो वहीं दूल्हे ने कहा कि ट्रैक्टर में अपनी दुल्हन को लाकर वह समाज को एक संदेश देना चाहते हैं कि किसानों की मेहनत का प्रतीक ट्रैक्टर है।

आपको बता दें कि रामनगर के पिरूमदारा में उमेदपुर गांव में मनप्रीत सिंह ग्रेवाल अपनी दुल्हन नवनीत कौर के साथ ट्रैक्टर में बैठकर अपने घर पहुंचे और उन्होंने समाज में बड़ा सन्देश दिया। उन्होंने कहा कि आज हर ग्रामीण या हर किसान अपने बच्चों की शादी को शाही अंदाज में करवाकर शोहरत के चक्कर में कर्जदार होता जा रहा है। आधुनिकता के इस दौर में दिखावट से दूर रहकर हम लग्जरी कारों की बजाय ट्रैक्टर में अपनी बारात लेकर गए और ट्रैक्टर में ही अपनी दुल्हन को लेकर आए। वहीं दुल्हन नवनीत कौर ने कहा कि हम किसान परिवार से हैं और हमारा सबसे प्रिय वाहन ट्रैक्टर है। हर किसी का अपनी शादी को लेकर अरमान रहता है। एक ऐसा ही अरमान नवनीत कौर ने पूरा किया।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in नैनीताल

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ट्रेंडिंग खबरें

Recent Posts

To Top
0 Shares
Share via
Copy link