नैनीताल
हादसाः उत्तराखंड में यहां नदी में बही शिक्षकों की कार, पांच शिक्षक थे सवार…
नैनीतालः उत्तराखंड में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां एक और पहाड़ में भूस्खलन हो रहे है। वहीं नदियां-गदेरे उफान पर हैं। आए दिन हादसे की दर्दनाक तस्वीरे सामने आ रही है। ऐसी ही दिल दहला देने वाली तस्वीर नैनीताल जिले से सामने आई है। यहां उफनाती नदी में शिक्षकों की कार बह गई। हादसे में पांच शिक्षक घायल हो गए। ये तो गनिमत रही कि कार नाले से नीचे गिरकर अटक गई। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
बता दें कि रामनगर में दोपहर दो बजे अल्मोड़ा सल्ट ब्लॉक के एक स्कूल के शिक्षक कार से रामनगर आ रहे थे। इस बीच बारिश की वजह से धनगढ़ी नाला उफान पर आ गया, लेकिन कार और बाइक आर-पार हो रहे थे। धनगढ़ी से रामनगर की ओर पनोद नाले में भी बहाव कम था। वाहनों की आवाजाही हो रही थी, ये देख शिक्षकों की कार भी पनोद नाला पार करने लगी। तभी नाले में अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। जिसके चलते कार पानी के तेज बहाव में अनियंत्रित होकर बहने लगी।
गनीमत रही कि कार नाले से नीचे गिरकर अटक गई। हादसे के वक्त कार में 5 शिक्षक सवार थे। हादसे की सूचना वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शिक्षकों का रेस्क्यू किया। हादसे में शिक्षकों को चोट भी लगी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…






















Subscribe Our channel

