नैनीताल
Accident: उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसे में छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की मौत, परिवार में कोहराम…
Accident: उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर से दर्दनाक हादसे की सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां काठगोदाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत सड़क हादसे में सेना के जवान की मौत हो गई है। जवान छुट्टी पर घर आया हुआ था। जवान का साथी गंभीर घायल हो गया है। जिसे अस्ताल में भर्ती कराया गया है। वहीं जवान बेटे की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा रानी बाग में एचएमटी के पास हुआ है। हादसे में सेना के एक जवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय अल्मोड़ा हतौली ग्रामसभा स्थित सेराघाट निवासी भगवान सिंह रावल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भगवान सिंह सेना में आरआर जम्मू-कश्मीर में तैनात था। वहां का कार्यकाल पूरा होने के बाद उनकी तैनाती राजस्थान में हुई थी। नई तैनाती पर जाने से पहले भगवान सिंह एक महीने की छुट्टी पर घर आया था।
रिपोर्टस के अनुसार बीते दिन भगवान सिंह हल्द्वानी में रहकर वेब डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे रिश्तेदार गौरव बिष्ट के पास मिलने पहुंचा था। यहां वह अपने गौरव के साथ घूम कर आ रहा था। इस दौरान बीती देर रात उसकी बाइक अनियंत्रित होकर एचएमटी फैक्ट्री के पास पेड़ से टकरा गई। हादसे में जवान की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जवान का शव कब्जे में ले लिया तो वहीं गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…






















Subscribe Our channel






