नैनीताल
Accident: उत्तराखंड में यहां गहरी खाई में गिरी बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम…
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर हल्द्वानी से आ रही है।यहां हल्द्वानी-भवाली नेशनल हाइवे में एक बाइक गहरी खाई में गिरी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई है। जवान बेटों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी-भवाली नेशनल हाइवे में भूमियाधार क्षेत्र में एक बाइक अनियंत्रित होकर 60 फिट गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो युवकों हल्द्वानी की ओर जारी रही थी। इस दौरान सामने से आती बस से बचने के चलते उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। युवक बाइक सहित 60 फिट गहरी खाई में जा गिरे। इस घटना में मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई।स्थानीय लोगो ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी।
बताया जा रहा है कि मौके पर पहुची पुलिस ने दोनों को खाई से रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहाँ दूसरे युवक को भी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को पंचनामे की कार्यवाही के बाद मोर्चरी में रख दिया है। मृतकों की पहचान भैंसियाछाना ब्लॉक कनारी छीना जिला अल्मोड़ा निवासी 35 वर्षीय पूरन सिंह पुत्र दिवान सिंह व राजेन्द्र सिंह पुत्र दिवान सिंह के रूप में हुई है। जवान बेटो की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी बने ‘धुरंधर’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड : राजनाथ सिंह
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…






















Subscribe Our channel





