नैनीताल
दुःखद: उत्तराखंड में यहां खेल-खेल में 11 साल के मासूम को लगा करंट, इलाज के दौरान बच्चे की मौत से परिवार में मचा कोहराम…
हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां करंट से झुलसे 11 साल के बच्चे की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बच्चे को खेल के दौरान करंट लग गया। आनन फानन में परिजन सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद से ही मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है और उनका रो-रो कर बुरा हाल है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजीव नगर खटीमा निवासी 11वर्षीय शिव सिंह राठौड़ पुत्र रुप नारायण अपने घर में खेल रहा था कि तभी अचानक उस को करंट लग गया। करंट लगने के बाद उसको परिजनों द्वारा स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। हालात गंभीर होने पर डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। सुशीला तिवारी अस्पताल में बच्चे का इलाज हो रहा था। गया।
बताया जा रहा है कि देर रात शिव ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया है। हादसे के बाद से ही मासूम के घर में कोहराम मचा हुआ है और उनका रो-रो कर बुरा हाल है।
वहीं अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






