उत्तराखंड
यहां महिला और आरक्षित सीटों पर उम्मीदवारों का गणित गड़बड़ाया
मसूरी : उत्तराखंड में निकाय के अध्यक्ष पद पर आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद यहां पार्टियों के लिए उम्मीदवार चुनना मुश्किल होता जा रहा है। एक और जहां पुरुष उम्मीदवारों में हताशा हैं वहीं महिला और आरक्षित सीटों पर उम्मीदवारों का गणित गड़बड़ा गया हैं। लेकिन महिला उम्मीदवारों को एक नई ऊर्जा मिली है।
मसूरी नगरपालिका की नीव अंग्रेजों ने रखी थी और तब से ही यह सीट सामान्य वर्ग की रही है लेकिन इस बार इसे OBC महिला के लिए रिज़र्व किया गया है। जिसे देखते हुए पूर्व में पार्षद का चुनाव लड़ चुकी बहुत ही मृदु भाषी समाजसेविका अनीता थलवाल ने कांग्रेस पार्टी से पूरे दमखम के साथ अपनी दावेदारी ठोक दी है। वे काफी वर्षों से जनता के बीच रह कर कार्य कर रही है और उनके कार्यों से सभी वर्गों का स्नेह उन्हें मिलता है। पार्टी के लिए निश्वार्थ भाव से समर्पित सिपाही है जो लगातार पार्टी की विचारधार के साथ मिलकर उसे आगे बढ़ाने में प्रयासरत हैं।
उनकी दावेदारी इसलिए भी मजबूत मानी जा रही हैं कि स्थानीय होने के साथ साथ वे एम ए, डीपीएड उच्चशिक्षित हैं और कॉलेज के दिनों से ही NSUI से जुडी हुई हैं। वे मसूरी के हर परिवार को व्यक्तिगत रूप से जानती हैं। उनके पति भी मसूरी के जाने माने ठेकेदार हैं। उनके व्यवहार और कार्यशैली को देखकर स्थानीय निवासी भी चाहते हैं कि वो यहां से प्रतिनिधित्व करे। पूर्व में वो यहाँ से पार्षद का चुनाव भी लड़ चुकी हैं और बहुत ही कम मार्जन से हारी हैं। उसके बाद भी वो लगातार जनता के बीच में रहकर अपनी सहभागिता से उनकी समस्याओं को हल कर रही हैं।
मन जाता हैं कि मसूरी का चुनाव क्षेत्रवाद पर लड़ा जाता है जिसमें टेहरी बनाम जौनपुर का मुद्दा होता हैं। लेकिन इस बर्चस्व की लड़ाई में अकसर दबदबा प्रताप नगर टेहरी का रहता हैं। ऐसे में देखा जाए तो दावेदारी के लिहाज से सारे समीकरण उनके पक्ष में जाते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



