उत्तरकाशी
विकास खंड भटवाड़ी के गंगनानी स्थित नागराजा मंदिर के समीप हैलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त
उत्तरकाशी: विकास खंड भटवाड़ी के गंगनानी स्थित नागराजा मंदिर के समीप आज एक हैलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में पायलेट सहित कुल 07 यात्री सवार थे, जिसमें 05 महिलाएं एवं 02 पुरुष शामिल थे। दुर्घटना में 6 यात्रियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई ।जबकि एक यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गया।
उक्त यात्री को एयर एम्बुलेंस से एम्स ऋषिकेश रैफर किया गया। एयरोट्रांस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित इस हेलीकॉप्टर ने प्रातः सहस्त्रधारा, देहरादून से उड़ान भरकर यात्रियों को खरसाली हैलीपैड पर उतारा गया। उसके पश्चात हेलीकॉप्टर खरसाली से अन्य यात्रियों को लेकर झाला-हर्षिल हैलीपैड के लिए रवाना हुआ। इस बीच यह घटना घटित हुई।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया। और रेस्क्यू अभियान युद्ध स्तर पर चलाया गया।स्मार्ट कंट्रोल रूम से भी लगातार रेस्क्यू अभियान की निगरानी रखी जा रही थी। रेस्क्यू अभियान में जिला प्रशासन, पुलिस,SDRF,आईटीबीपी एवं अन्य संबंधित एजेंसियां शामिल रही।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Dehradun News: सिटी फॉरेस्ट पार्क में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…






















Subscribe Our channel


