उत्तराखंड
Heli Service: देहरादून-हल्द्वानी, पिथौरागढ़ व अल्मोड़ा के लिए हेली सेवा का ये रहेगा शेड्यूल, जानें किराया…
Heli Service: उत्तराखंड में पहाड़ का सफर आसान होने वाला है। जहां एक और हेलीपोर्ट और हैलीपैड बनाए जाए रहे है तो वहीं हल्द्वानी से अल्मोड़ा हवाई सफर शुरू हो गया है। जिससे लोगों को राहत मिली है। लेकिन सफर के दिन कम होने से लोगों के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। देहरादून-हल्द्वानी व पिथौरागढ़ हवाई सफर को पूरे सप्ताह नहीं, बस एक दिन कर दिया गया है। आइए जानते है हवाई सेवा का किराया और शेड्यूल..
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इसी 26 अगस्त से हल्द्वानी अल्मोड़ा पंतनगर पिथौरागढ़ व देहरादून के लिए हेली सेवा शुरू कर दी गई है। अच्छी खबर यह है कि हल्द्वानी से अब अल्मोड़ा का सफर कर सकते हैं। पर बुरी खबर है कि सप्ताह में सात दिन के बजाय एक दिन ही हेली सेवा होगी। हर शुक्रवार को हेलीकाप्टर देहरादून से हल्द्वानी, हल्द्वानी से पंतनगर, पंतनगर से अल्मोड़ा व अल्मोड़ा से पिथौरागढ़ जाएगा। इसी क्रम में हेलीकाप्टर वापस देहरादून जाएगा।
सफर का किराया
- देहरादून से हल्द्वानी व पंतनगर – 6293
- हल्द्वानी से पंतनगर व पिथौरागढ़- 5121
- देहरादून से पिथौरागढ़ – 7999
गौरतलब है कि ये हवाई सेवा पवन हंस दे रहा है। पहले ये हवाई सफर सात दिन का था। अब इसे सप्ताह में एक दिन किया गया है। सफर को तीन दिन करने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि लेकिन अग्रिम आदेश तक सप्ताह में एक ही दिन देहरादून से हल्द्वानी व अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ को हेलीकाप्टर जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी बने ‘धुरंधर’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड : राजनाथ सिंह
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…

















Subscribe Our channel



