देहरादून
अच्छी पहल: अपने अनुपयोगी गरम कपड़े, कंबल और चादरें जरूरतमंद लोगों को ऐसे करें भेंट, डायल करें ये नंबर…
देहरादून में इन दिनों शीतलहर का प्रकोप है। ऐसे में कई लोग ऐसे है जिनके पास न कंबल है न गरम कपड़े । ऐसे में इन लोगों की मदद के लिए देहरादून डीएम सोनिका ने अच्छी पहल की है। इस पहल में आप भी सहयोग कर सकते है। अपने अनुपयोगी गरम कपड़े , कंबल और चादरें जरूरतमंद लोगों को भेंट कर सकते है। इसके लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। आइए आपको बताते है कैसे कर सकते है आप मदद..
डीएम सोनिका ने कहा है कि बढ़ती सर्दियों के कारण कई लोगो को गरम कपड़ों, कंबल और चादरें की उपलब्धता ना होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है , इस समस्या को लेकर जिला प्रशासन देहरादून द्वारा एक कदम बढ़ाया गया है, जिसको आप सभी के सहयोग से सफल बनाया जा सकता है ।तो आएं गरम लिंबास, कंबल और चादरों के रूप में अपना स्नेह पहुंचा सकते है। आप
गरम कपड़े भेंट करने के लिए 18001802525 पर संपर्क करे अपना पता हमें बताएं और हमारी टीम आप तक पहुंचेगी।
भेंट करने का स्थान:
देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा चलाई जा रही इलेक्ट्रिक बस या देहरादून स्मार्ट सिटी ऑफिस, सात्विक टावर, कौलागढ़ रोड, देहरादून में कपड़े दान कर सकते हैं । बताया जा रहा है कि भेंट किये हुए कपड़ो, कंबल और चादरों को जिला प्रशासन द्वारा जरूरतमंद तक पहुँचाया जाएगा।
.

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






