उत्तराखंड
Dehradun News: SSP के सख्त निर्देश, किसी दुकान के आगे नहीं लेगी फड़- ठेली, होगी कार्रवाई…

Dehradun News: उत्तराखंड की देहरादून में अतिक्रमण के खिलाफ एक बार फिर शासन का चाबुक चलने वाला है। देहरादून एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने दुकानों के आगे लगने वाली ठेली फड़ को लेकर सख्त निर्देश दिए है। उन्होंने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सख्त हिदायत दी है कि दुकानों के आगे लगने वाली ठेलीया में दुकानदारों की भूमिका पाए गई तो उनका चालान किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एसएसपी देहरादून द्वारा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ ली गोष्ठी। इस दौरान उन्होंने साफ कह है कि फड़/ठेली व अन्य सामान लगाने वाले या अतिक्रमण कराने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने कहा कि देहरादून शहर – पलटन बाज़ार तहसील चौक ,हनुमान चौक, कांबली रोड आदि जगहों पर अतिक्रमण बहुत ज़्यादा होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति शहर में नज़र आती है ,जिससे यातायात सुचारु रूप से नहीं चल पाता है । ऐसे में आम जनता को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। आमजन की समस्याओं का हल निकालते हुए एसएसपी ने सख्त निर्देश दिए है।
1-दुकानों के आगे किसी भी प्रकार की फड़ / ठेली नहीं लगेगी।
2- यदि कोई दुकान वाला अपनी दुकान के आगे कोई फड़ या ठेली लगाता है तो ठेली वाले के साथ उस दुकानदार का भी चालान किया जाएगा।
3-सभी दुकान वाले अपने कर्मचारियों का सत्यापन करवाएंगे।
4-सड़क किनारे या किसी दुकान के आगे किसी भी प्रकार की रिंग आदि नहीं लगेगी यदि लगती है दुकानदार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
5-शहर में या सड़कों पर लगने वाला अतिक्रमण जिससे कि यातायात प्रभावित होता है,अतिक्रमण पूर्ण रूप से हटाया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




