गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी में खाई में गिरी बस, 07 शव बरामद, 28 का किया रेस्क्यू - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी में खाई में गिरी बस, 07 शव बरामद, 28 का किया रेस्क्यू

उत्तरकाशी

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी में खाई में गिरी बस, 07 शव बरामद, 28 का किया रेस्क्यू

उत्तरकाशी : गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक यात्री बस गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 07 लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 लोगों का रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही बस संख्या UK07PA-8585 गंगनानी के पास खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

सूचना पर थाना मनेरी पुलिस, SDRF भटवाड़ी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने जानकारी दी है कि इस बस में कुल 35 लोग सवार थे जिसमें 07 लोगों शव बरामद किये गए हैं। एक घायल का रेस्क्यू किया जा रहा है जबकि 28 लोगों को रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया है।

जिलाधिकारी उत्तरकाशी उप जिलाधिकारी भटवाड़ी पुलिस टीम एसडीआरएफ एनडीआरफ फायर सर्विस 108 एम्बुलेंस मौके पर मौजूद है। वहीं पुलिस, एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू कार्य मे लगी है। घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में भर्ती कराया गया है। गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।

आपातकालीन परिचालन केंद्र उत्तरकाशी द्वारा जारी रिपोर्ट-

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तरकाशी

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

To Top
0 Shares
Share via
Copy link