अल्मोड़ा
Big Breaking: उत्तराखंड में यहां नए साल का जश्न मनाने आए युवक ने की आत्महत्या, गर्ल फ्रेंड से हो रही पूछताछ…
अल्मोड़ा: देशभर में हर कोई जहां नए साल की खुशियां मना रहा है वहीं अल्मोड़ा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नए साल पर प्रेमिका से झगड़ा करके प्रेमी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। यहां प्रेमी युगल नैनीताल से अल्मोड़ा नया साल मनाने पहुंचा था।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. लड़की के पूछताछ की जा रही है। मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नैनीताल का प्रेमी युगल अल्मोड़ा के शहरफाटक में नया साल का जश्न मनाने पहुंचा था, तभी जश्न के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस आनन-फानन में युवक को लेकर लमगड़ा अस्पताल पहुंची, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक का अपना मेडिकल स्टोर था। वहीं युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel







