अल्मोड़ा
Big breaking: उत्तराखंड के युवक की दिल्ली में निर्मम हत्या, दो बहनों का था इकलौता भाई, मचा कोहराम…
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के एक युवक की दिल्ली में निर्मम हत्या की खबर आ रही है। मृतक की शिनाख्त अल्मोड़ा निवासी मुकुल अधिकारी के रूप में हुई है। जवान बेटे की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई बताया जा रहा है। भाई की मौत से बहने बेसुध है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अल्मोड़ा जिले के बग्वालीपोखर निवासी 20 वर्षीय युवक मुकुल अधिकारी की दिल्ली में निर्मम हत्या कर दी गई है। युवक अपने परिवार का इक मात्र सहारा था। युवक की दो बहने है। काम के सिलसिले से युवक दिल्ली गया था। मेहनत कर परिवार का पेट पालता था। जैसी ही युवक की मौत की खबर घर वालों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। बेटे की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजन और बहने बेसुध है।
वहीं आरोपी की पहचान उत्तराखंड निवासी इरशाद के रूप में हुई है। आरोपी पहले भी एक व्यक्ति को चाकू मारने के जुर्म में सजा काट रहा था, जो कि कुछ समय पहले ही जमानत पर छूटा था। बताया जा रहा है कि इरशाद कुछ समय से मुकुल को परेशान कर रहा था, वह लगातार मुकुल पर हमला करता रहता था, समय- समय पर हाथापाई भी करता रहता था। दोनों के बीच क्या मामला था ये अभी पता नहीं चल सका है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
पूरे राज्य में जबरखेत मॉडल आधारित बड़े इको टूरिज्म डेस्टिनेशन डेवलप करें- मुख्य सचिव
सीएम धामी ने “मोदी सरकार के 11 वर्ष-संकल्प से सिद्धि तक” वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित किया
शहीद सैनिकों के आश्रितों को मिलने वाली अनुग्रह राशि 10 लाख से 50 लाख किये जाने का जारी हुआ शासनादेश
रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जनता मिलन कार्यक्रम
विकसित उत्तराखण्ड बनाने के लिए समाज के अन्तिम छोर के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में कार्य किये जाएं- मुख्यमंत्री
