Uttarakhand News: पहाड़ का सफर करने से पहले पढ़ ले ये खबर, दो दिन यहां वाहनों की एंट्री बैन, देखें रूट... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Uttarakhand News: पहाड़ का सफर करने से पहले पढ़ ले ये खबर, दो दिन यहां वाहनों की एंट्री बैन, देखें रूट…

अल्मोड़ा

Uttarakhand News: पहाड़ का सफर करने से पहले पढ़ ले ये खबर, दो दिन यहां वाहनों की एंट्री बैन, देखें रूट…

Uttarakhand News: अगर आप पहाड़ का सफर करने का प्लान कर रहे है तो आपक लिए काम की खबर है। हल्द्वानी से पहाड़ की तरफ जा रहे है तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ता है।मुख्यमंत्री आज अल्मोड़ा पहुंच रहे हैं। उनके कार्यक्रम को देखते हुए अल्मोड़ा में डायवर्जन लागू किया गया है। यह डायवर्जन भारी वाहनों के लिए है और यह 19 व 20 नवंबर को लागू रहेगा।

मीडिया रिपोरर्टस के अनुसार हल्द्वानी से बागेश्वर, पिथौरागढ़ जाने वाले भारी वाहनों का करबला से माल रोड शहर की ओर प्रवेश पूर्ण वर्जित रहेगा। 20 नवंबर रविवार को दोपहर एक बजे तक वन-वे व्यवस्था भी लागू रहेगी। 21 नवंबर से यातायात व्यवस्था पूर्व की तरह जारी रहेगी।

19 नवंबर को अल्मोड़ा नगर का ट्रैफिक प्लान

  1. हल्द्वानी से जनपद बागेश्वर व पिथौरागढ़ को जाने वाले समस्त चौपहिया/भार वाहन करबला से धारानौला होते हुए या बेस बाईपास से पाण्डेखोला होते हुए अपने-अपने गंतव्य को जाएंगे।
  2. जनपद बागेश्वर व पिथौरागढ़ से हल्द्वानी को जाने वाले समस्त चौपहिया/भार वाहन धारानौला से करबला होते हुए या पाण्डेखोला बाईपास से लोअर माल रोड होते हुए अपने-अपने गंतव्य को जाएंगे।
  3. माल रोड अल्मोड़ा पर सुबह आठ बजे से रात 100 बजे तक वन वे व्यवस्था लागू रहेगी। उक्त अवधि में कोई भी चौपहिया वाहन लक्ष्मेश्वर से शिखर की तरफ प्रवेश नहीं करेगा।
  4. एलआरसाह रोड पर शिखर तिराहा से एनटीडी की तरफ सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक चौपहिया वाहन प्रवेश नहीं करेगा।
  5. टैक्सी स्टैण्ड तिराहे से चौघानपाटा करबला की तरफ सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक चौपहिया वाहन प्रवेश वर्जित।
  6. समस्त भारी वाहनों के लिए करबला से माल रोड अल्मोड़ा नगर की तरफ रात्रि समय 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक प्रवेश की अनुमति
  7. लक्ष्मेश्वर से शिखर तिराहे की ओर आने वाले समस्त भारी वाहनों के लिए सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक प्रवेश वर्जित रहेगा।
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: वोट डालने जा रहे चिकित्साधिकारी की दर्दनाक हादसे में मौत, शोक की लहर...

20 नवंबर को अल्मोड़ा नगर का ट्रैफिक प्लान

  • हल्द्वानी से जनपद बागेश्वर व पिथौरागढ़ को जाने वाले समस्त चौपहिया वाहन दिन में समय दोपहर एक बजे तक करबला से धारानौला होते हुए या बेस बाईपास से पाण्डेखोला होते हुए अपने-अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • जनपद बागेश्वर व पिथौरागढ़ से हल्द्वानी को जाने वाले समस्त चौपहिया/भार वाहन दिन में समय एक बजे तक धारानौला से करबला होते हुए या पाण्डेखोला बाईपास से लोअर माल रोड होते हुए अपने-अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • माल रोड अल्मोड़ा पर सुबह 6 बजे से दोपहर एक बजे तक वन वे व्यवस्था लागू रहेगी। इस अवधि में कोई भी चौपहिया वाहन लक्ष्मेश्वर से शिखर की तरफ प्रवेश नहीं करेगा।
  • टैक्सी स्टैण्ड तिराहे से चौघानपाटा करबला की तरफ प्रातः समय 6 बजे से दोपहर एक बजे तक कोई भी चौपहिया वाहन प्रवेश नहीं करेगा।
  • समस्त भारी वाहनों के लिए करबला से माल रोड अल्मोड़ा नगर की तरफ सुबह 6 बजे तक प्रवेश की अनुमति रहेगी। इसके बाद दोपहर एक बजे से तीन बजे तक अनुमति
Latest News -
Continue Reading
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अल्मोड़ा

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ट्रेंडिंग खबरें

Recent Posts

To Top
1 Shares
Share via
Copy link