अल्मोड़ा
Uttarakhand News: गर्भवती महिला को ले जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, सड़क से सीधे घर की छत पर गिरी…
उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर अल्मोड़ा से आ रही है। यहां एक गर्भवती महिला को रानीखेत अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि 108 एंबुलेंस किलकोट के पास सड़क से पलट कर एक घर की छत पर जा गिरी। हादसे में प्रसूता, उसके साथ जा रही वृद्धा और ग्राम प्रहरी घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा किलकोट के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि रानीखेत तहसील के गंगोड़ा गांव की एक गर्भवती महिला को पेट दर्द की शिकायत होने पर उसको अस्पताल ले जाने के लिए आपातकालीन सेवा 108 में फोन कर एंबुलेंस बुलाई गई। जैसे ही महिला को गोविंद सिंह महर राजकीय अस्पताल ले जाने के लिए निकले रास्ते में एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस एक मोड़ के पास पहुंची तो वो असंतुलित होकर नीचे गिरकर पलट गई जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।
वहीं सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को रेस्क्यू कर निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। हादसे का कारण स्टीयरिंग अचानक लॉक होना बताया जा रहा है। हादसे में तीन लोग घायल हो गए है। जिनका उपचार चल रहा है। घायलों की पहचान दीपा नेगी, उसके तीमारदार राधिका देवी और किशन राम के रूप में हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






