अल्मोड़ा
Uttarakhand News: नदी में डूबे 16-17 साल के दो सगे बहन-भाई, बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम…
प्रदेश के अल्मोड़ा जिले से दर्दनाक खबर है। यहां विश्वनाथ नदी में डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। जिससे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। परिवार में कोहराम मच गया है। कुछ वर्ष पहले ही बच्चों के पिता की मृत्यु हो गई थी। अब दोनों बहन भाई की अचानक मौत से मां टूट गई है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने नदी में रेस्क्यू कर दोनों के शव को बाहर निकालकर पीएम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार 16-17 साल के दो बहन भाई नहाने के लिए विश्वनाथ नदी में गए थे, लेकिन देर शाम तक दोनों घर नहीं लौटे। उनकी घर वापसी न होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल लोकेशन के अनुसार विश्वनाथ क्षेत्र में दोनों की खोजबीन शुरू की। पुलिस ने रात करीब एक बजे दोनों बच्चों के शव विश्वनाथ नदी भैसोड़ाफार्म के पास से बरामद हुए हैं।
बताया जा रहा है कि मृतकों की शिनाख्त भावना नेगी(17) और उसका भाई आदित्य नेगी (16) निवासी बख के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनके पिता की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। परिवार में मां के अलावा बड़ा भाई और दादी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…






















Subscribe Our channel



