अल्मोड़ा
Big Breaking: उत्तराखंड में यहां जली कार में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस…
अल्मोड़ा: उत्तराखंड में लगातार अपराधिक घटनाएं सामने आ रही है। शुक्रवार को अल्मोड़ा जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार तड़के धौलादेवी ब्लॉक के पतोड़िया फार्म के पास दिल दहलाने वाली घटना हुई। यहां एक जली हुई कार के अंदर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ है और उसकी मौत हो गयी है। जबकि एक आदमी कार से कुछ दूरी पर गंभीर अवस्था में मिला है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया था।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अल्मोडा में मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर पनुवनौला नामक स्थान पर एक अल्टो कार के अंदर एक व्यक्ति पूरी तरह जला हुआ मिला। जबकि कुछ ही दूरी पर एक और व्यक्ति गंभीर हालत में मिला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जले शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं जांच करने पर कार से कुछ दूरी पर ही एक और व्यक्ति गंभीर अवस्था में पड़ा हुआ था। उसे आपातकालीन सेवा 108 के जरिए हायर सेंटर रेफर किया गया। प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। गाड़ी का नंबर ऑनलाइन सर्च किया गया तो मालिक का नाम दरबान सिंह दिखा रहा है। गाड़ी 2012 मॉडल की है। जांच के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम टीम बुलाई गई है। वहीं अभी शव और घायल की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मामले की जांच जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel







