अल्मोड़ा
Accidnet: उत्तराखंड में अभी-अभी बारत से लौट रहा वाहन खाई में गिरा, इतने लोग थे सवार, मची चीख-पुकार…
Accidnet: उत्तराखंड में हादसें थमने का नाम नहीं ले रहे है। शनिवार की सुबह दर्दनाक हादसे को लेकर आई है। बड़े हादसे की खबर अल्मोड़ा जिले से आ रही है। यहां भैंसिया छाना ब्लॉक के जमराडी बखरिया के पास बरात में आ रही अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में कई लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर प्रशासन की टीम पहुंच रही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा आज सुबह अल्मोड़ा-सेराघाट मार्ग में जमराडी बखरिया के बीच नौगांव के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को एक बारात काफलीगैर बागेश्वर से बेरीनाग गयी थी। जो आज सुबह वापस लौट रही थी। इसी दौरान बारातियों से भरी एक अल्टो नौगांव के पास बिनसर नदी में जा गिरी। घटना के बाद आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाल निजी वाहन से पास के नजदीकी अस्पताल को भेज दिया है। तीन लोगों की मौके पर मौत दो लोगों की घायल की सूचना है । राहत और बचाव कार्य के लिए प्रशासन को सूचित कर दिया गया है। खबर लिखने तक प्रशासन की टीम घटनास्थल नहीं पहुंची है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…






















Subscribe Our channel


