अल्मोड़ा
Accident: उत्तराखंड में यहां दर्दनाक हादसा, अचानक कार का गेट खुलते ही बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल…
Accident: उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। एक छोटी सी गलती ने एक युवक की जान ले ली तो घर में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर में एक कार का दरवाजा अचानक खुलने से सड़क पर दौड़ रही बाइक उसमें टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा सोमेश्वर छानी में हुआ है। यह पर एक कार का दरवाजा अचानक खुलने से सड़क पर दौड़ रही बाइक उसमें टकरा गई। हादसे में 28 साल के युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 2 अन्य लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
मृतक की पहचान पच्चीसी गांव के समीप चौना निवासी के रूप में हुई है। वहीं घायलों का उप जिला चिकित्सालय सोमेश्वर में उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल में भी जुट गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






