उत्तराखंड
जी-20 के बाद अब टिहरी में प्रस्तावित है यह बड़ी बैठक, लाइजन ऑफिसर नामित

टिहरी गढ़वाल : जी-20 के बाद अब आगामी 15 जुलाई, 2023 को जनपद टिहरी के नरेंद्रनगर क्षेत्र में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक आयोजित होने वाली है। बैठक में उत्तराखंड के साथ ही मध्य क्षेत्रीय राज्यों के मुख्यमंत्री तथा वरिष्ठ अधिकारी प्रतिभाग करेंगे। बैठक की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन व्यवस्थाओं में जुट गया है।
बुधवार को जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित ने नरेंद्रनगर स्थित निजी होटल में समस्त व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने बैठक को लेकर वाहन, विद्युत, पेयजल, पार्किंग, भोजन, फर्नीचर, नेट कनेक्टिविटी, कंप्यूटर उपकरण/लेखन सामाग्री, सिटिंग अरेंजमेंट आदि अन्य समस्त व्यवस्थाओं को समयान्तर्गत पूर्ण करने के निर्देश संबंधित आधिकारियो को दिये।
बैठक में सीडीओ मनीष कुमार, सीएमओ मनु जैन, एसडीएम नरेंद्रनगर देवेंद्र नेगी, एआरटीओ चक्रपाणि मिश्रा, डीएसओ अरुण वर्मा, ईओ नगर पालिका नरेंद्रनगर सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




