उत्तराखंड
सूचना : रुद्रप्रयाग में 10 सड़क मार्ग अभी भी अवरुद्ध, खोली गई ये सड़कें…
रुद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश के कारण 10 सड़क मार्ग अवरुद्ध हैं सभी मार्गों को खोलने की कार्यवाही अभी जारी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि अवरुद्ध सड़क मार्ग में 03 सड़कें लोक निर्माण विभाग रुद्रप्रयाग, 02 सड़कें लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ, 04 सड़कें पीएमजीएसवाई रुद्रप्रयाग तथा 01 सड़क पीएमजीएसवाई जखोली की सड़क अवरुद्ध हैं।
उन्होंने बताया कि जो सड़क मार्ग अवरुद्ध हैं उनमें अमसारी-त्यूंखर मोटर मार्ग, किमी 6 में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है जिसके खुलने की संभावित तिथि 25 जुलाई, 2023 तक है। गहड़-दानकोट-नौना मोटर मार्ग किमी 01 में मलवा आने एवं दीवार क्षतिग्रस्त होने से मार्ग क्षतिग्रस्त होने से यातायात हेतु अवरुद्ध हो गया है जिसे खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
छेनागाड़-बकसीर मोटर मार्ग किमी 01 व 03 में मलवा बोल्डर आने से मार्ग यातायात हेतु अवरुद्ध है जिसे जेसीबी मशीन द्वारा खोला जा रहा है। कुणजेठी से ब्यूंखी मोटर मार्ग किमी 01 एवं 02 से 04 के मध्य स्लिप एवं दीवार क्षतिग्रस्त होने के कारण मार्ग यातायात हेतु अवरुद्ध है जिसे खोलने की कार्यवाही गतिमान है।
उन्होंने अवगत कराया है कि रैतोली-जसोली- नगरासू-पाबौ मोटर मार्ग यातायात हेतु अवरुद्ध है। दूसरे सिरे से यातायात किया जा रहा है। जावरी से जयकंडी मोटर मार्ग यातायात हेतु अवरुद्ध है। द्वारपूर-जौल मोटर मार्ग यातायात हेतु अवरुद्ध है जिसे खोलने की कार्यवाही गतिमान है। गुलाबराय-तूना किमी 02 से चिनग्वाड़ मोटर मार्ग यातायात हेतु बाधित है जिसे खोलने हेतु कार्य गतिमान है। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में अवरुद्ध हुए 13 मोटर मार्गों को यातायात हेतु खोल दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…
सभी जाबाजों ने अपने साहस,धैर्य और दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट परिचय दिया:CM
सीएम धामी से इंडिया डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड आयोजकों की भेंट…
चारधाम यात्रा 2026 के लिए सीएम धामी का सख्त एक्शन प्लान सुरक्षा-सुविधा पर विशेष फोकस…

















Subscribe Our channel


