उत्तरकाशी
कॉलेज धौंतरी के छात्रों ने नचिकेता ताल से प्लास्टिक कचरा एकत्र कर मिसाल कायम की..
उत्तरकाशी:
अन्तर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस के अवसर पर पीएम श्री कमलाराम नौटियाल राजकीय आदर्श इंटर कालेज धौंतरी के छात्रों ने इस वर्ष की थीम ‘सतत भविष्य के लिए पर्वतीय समाधान- नवाचार, अनुकूलन, युवा और उससे आगे’ के तहत नचिकेता ताल पारिस्थितिकीय अध्ययन किया व ताल के आसपास पर्यटकों द्वारा बिखरा हुआ सिंगल यूज पालीथीन व प्लास्टिक बोतलों को इकट्ठा करके उससे इको ब्रिक तैयार की। तथा कचरा वहां से नीचे भी ह पहुंचाया।
इस अवसर पर विज्ञान शिक्षक डॉ. शम्भू प्रसाद नौटियाल ने छात्रों को ताल के जैव व अजैव घटकों की जानकारी दी। साथ ही कहा कि पर्वत दिवस मनाने का उद्देश्य पर्वतों के संरक्षण तथा उनके न रहने से होने वाले खतरों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना हैं, क्योंकि पर्वत जलवायु संतुलन, जलीय संसाधन, वनस्पति और जैव विविधता हेतु महत्वपूर्ण स्रोत हैं। छात्रों को विद्यालय के प्रधानाचार्य शांति प्रसाद नौटियाल व इको क्लब प्रभारी डॉ. अचला चंदोक द्वारा छात्रों को पुरस्कृत किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel








