दिल्ली
ब्रेकिंग: कोरोना की बढ़ती रफ़्तार, दिल्ली में आंकड़ा हजार के पार, एक की मौत…
दिल्ली। कोरोना का कहर एक बार फिर रंग दिखाने लगा है। मामलों में तेजी आ रही है। बीते 24 घंटे के भीतर राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के 1,109 नए मामले मिले और एक मरीज़ ने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को साझा किए गए आंकड़ों ने यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, इन नए मामलों के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 19,34,009 हो गई है। साथ ही मृतकों की संख्या 26,261 तक पहुंच गई है। मंगलवार को, दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 874 मामले आए थे, और चार मौत हुईं थी, जबकि संक्रमण दर 5.18 प्रतिशत थी।
दिल्ली ने पिछले दो दिनों में एक हज़ार से भी कम संक्रमण के मामलों की सूचना दी थी। 5.87 दैनिक संक्रमण दर पहुंच गई है। जो चिंताजनक है। दिल्ली में 20 जून को 1,060 कोरोना के मामले दर्ज किए गए थे, जब पॉजिटिविटी रेट 10.09 प्रतिशत था। दिल्ली में 24 जनवरी के बाद से यह सबसे अधिक पॉजिटिविटी रेट था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…
सभी जाबाजों ने अपने साहस,धैर्य और दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट परिचय दिया:CM





















Subscribe Our channel






