उत्तरकाशी
पूर्व सैनिक संगठन ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस
उत्तरकाशी: श्री नाग देवता पूर्व सैनिक संगठन उत्तरौं का दूसरा स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने कार्यों पर चर्चा की। साथ ही गांव की समस्याओं के निराकरण पर भी मंथन किया।
भटवाड़ी ब्लॉक के उत्तरौं गांव में श्री नाग देवता पूर्व सैनिक संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में गांव में एकत्रित हुए। यहां उन्होंने अपना दूसरा स्थापना दिवस समारोह मनाया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने कहा कि उन्होंने गांव में श्री नाग देवता मंदिर के द्वार और मंदिर परिसर में एक सुंदर फूलों की वाटिका का निर्माण कार्य किया।
इसके साथ ही ग्राम सभा के स्वागत द्वार में पेंटिंग और सजावट कार्य, स्वागत और सैनिक द्वार का भव्य निर्माण, श्री नाग देवता मंदिर में भजन-कीर्तन के लिए नए संगीत वाद्ययंत्र के साथ ही गांव के अन्य विकास कार्यों में योगदान दिया।
इसके साथ ही संगठन गांव की समस्याओं को समय-समय पर शासन-प्रशासन को अवगत करवाता है। इस मौके पर पूर्व सैनिक कमल सिंह थापा, गोविंद सिंह, जयवीर सिंह, हिकमत सिंह, युद्धवीर सिंह, केदार सिंह, प्रबल सिंह, गौरव सिंह, धनवीर सिंह, सुनील कुमार, नरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, शीशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel








