टिहरी गढ़वाल
Uttarakhand News: कल से इतने दिन तक बंद रहेगा सरकुंडा देवी रोपवे, पैदल करने होंगे दर्शन, जानें वजह…
Uttarakhand News: अगर आप सुरकुण्डादेवी के दर्शन के करने की सोच रहे है तो आपके लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि सुरकंडा देवी रोपवे का संचालन कल से अगले तीन दिन तक पूरी तरह से बंद रहेगा। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 19, 20 और 21 मार्च को रोपवे का मरम्मत कार्य किया जाएगा। ऐसे में लोगो को पैदल ही मंदिर तक पहुंचना होगा।
मिली जानकारी के अनुसार सिद्वपीठ सुरकंडा देवी रोपवे का संचालन मंगलवार यानि 19 मार्च से अगले तीन दिन तक पूरी तरह से बंद रहेगा। बताया जा रहा है कि 19, 20 और 21 मार्च को रोपवे का मरम्मत कार्य किया जाएगा। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से रोपवे बंद रहेगा। 22 मार्च सुबह आठ बजे से पूर्व की तरह रोपवे की सेवा विधिवत संचालित की जाएगी। इस दौरान सुरकंडा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने आने वाले श्रद्धालुओं को पैदल ही मंदिर की दूरी तय करनी पड़ेगी।
गौरतलब है कि चैत्र नवरात्र के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु सिद्धपीठ सुरकंडा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे है। चैत्र नवरात्र के दौरान रोपवे के संचालन में कोई परेशानी उत्पन्न न हो इसे देखते हुए रोपवे का मरम्मत कार्य पहले करने का निर्णय लिया गया है। रोपवे बंद रहने के दौरान सुरकंडा मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को कद्दूखाल से मंदिर तक डेढ़ किमी की खड़ी चढ़ाई पार कर पहुंचना होगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






