उत्तरकाशी
गुड न्यूज: उत्तराखंड के ललित नारायण व्यास ने जीते कौन बनेगा करोड़पति में बारह लाख से ज्यादा की धन राशि…
उत्तरकाशी: उत्तराखंड के होनहार युवा हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रहे हैं। चाहे वो बिग बॉस हो या फिर KBC हर जगह प्रदेश का नाम आगे बढ़ा रहे हैं। उन्ही होनहार युवाओं में से एक है ललित नारायण व्यास जो कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के छोटे से गांव से आते हैं। हाल में ही ललित नारायण व्यास ने बिग बी यानी की अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में पहुंच कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। वह इस शो में सिर्फ हॉट सीट पर नहीं बैठे बल्कि उन्होंने 1250000 का पुरस्कार भी अपने नाम किया है।
उत्तरकाशी जिले के बाग्याल गांव धनारी के ललित नारायण व्यास ने कौन बनेगा करोड़पति में पहुंचे। ललित नारायण व्यास इस शो में पहुंचने वाले उत्तरकाशी के पहले शख्स है। बताया जा रहा है कि वह छोटे से गांव बाग्याल गांव धनारी के गरीब परिवार से हैं और देहरादून से ग्रुप सी की तैयारी कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने बीएड भी किया है।
केबीसी में फर्स्ट प्रयास में ही उनका चयन हुआ। उन्होंने इस शो में 1250000 का पुरस्कार जीता है। उनकी इस उपलब्धि से जहां उनके परिवार गांव का नाम रोशन हुआ है। वहीं उन्हें और उनके परिवार को सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। वहीं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी ललित नारायण व्यास की जमकर तारीफ की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…






















Subscribe Our channel






