देहरादून
Dehradun News: विद्युत विभाग में तैनात जेई ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस…
देहरादून के थाना रायपुर क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां विद्युत विभाग में तैनात एक जेई ने आत्महत्या कर ली है। जिससे मौके पर हड़ंकप मच गया वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कंडोली रायपुर में विद्युत विभाग में तैनात एक जेई ने घर पर खुदकुशी कर ली। परिजनों को जानकारी मिलते ही आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया,लेकिन डॉक्टर ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।
वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। पुलिस को मौके से किसी भी तरह का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस द्वारा आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा घटना के संबध में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…






















Subscribe Our channel






