नैनीताल
Accident: उत्तराखंड में यहां मंदिर में प्रसाद चढ़ाने जा रही नवदंपती खाई में गिरे, आठ माह पहले हुई थी शादी…
उत्तराखंड में आए दिन सड़क हादसों से खून बह रहा है। प्रदेश में हो रहे हादसे परिवारों को जीवनभर का दर्द दे रहे हैं। कहीं इकलौता बेटा मौत का शिकार हो जाता है तो कहीं शादी के चंद दिन बाद दूसरे की गलती से काल का ग्रास बनते हैं। कभी खुद की तो कभी दूसरे वाहन चालक की गलती से हादसे हो रहे हैं। ऐसा ही दर्दनाक हादसा हल्द्वानी से सामने आया है। यहां शादी के कुछ माह बाद मंदिर जा रही नव दंपती दर्दनाक हादसे की शिकार हो गई। हादसे में नवविवाहिता की मौत हो गई। जबकि पति घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल हल्द्वानी में गौलापार निवासी नवविवाहिता अनिता अपने पति किशन लाल कश्यप के साथ हैड़ाखान मंदिर गई थी। बताया जा रहा है कि हैड़ाखान मंदिर में दर्शन करने बाद दोनों स्कूटी पर वापस लौट रहे थे, तभी बीच रास्ते में अनीता की साड़ी स्कूटी में फंस गई और इसका पता महिला को नहीं चल पाया। साड़ी टायर में फंसते ही स्कूटी अनियंत्रित हो गई, हादसे में दोनों पति-पत्नी खाई में गिर गये।
बताया जा रहा है कि हादसे में महिला सड़क से करीब 70 मीटर नीचे खाई में गिर गई। वहीं पति खाई से पहले अटक गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू कर दोनों पति-पत्नी को खाई से बाहर निकाला। आनन-फानन में दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं रक्षाबंधन से पहले नवविवाहिता की मौत से मायके और सुसराल दोनों में कोहराम मच गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






