ब्रेकिंग: यातायात के लिए खोला गया आराकोट-टिकोची-चिंवा मोटर मार्ग... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

ब्रेकिंग: यातायात के लिए खोला गया आराकोट-टिकोची-चिंवा मोटर मार्ग…

उत्तरकाशी

ब्रेकिंग: यातायात के लिए खोला गया आराकोट-टिकोची-चिंवा मोटर मार्ग…

उत्तरकाशी : अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई पुरोला ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आराकोट-टिकोची-चिंवा मोटर मार्ग गत 25 जुलाई की दोहर में यातायात हेतु खोल दिया गया था। इसी दिन सड़क खुलते ही मोल्डी गॉव तक ट्रैक्टर से खाद्यान्न भिजवाया गया था।

उन्होंने बताया कि अगले दिन 26 जुलाई को यह मार्ग स्लिप आने से कुछ समय बंद रहा था लेकिन दोपहर बाद 2.00 बजे इस सड़क को पुनः खोल दिया गया था। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बंद होने के संबंध में मीडिया के एक हिस्से में प्रसारित समाचार सत्य नहीं है। वस्तुस्थित यह है कि उक्त सड़क यातायात हेतु खुला है।

उप जिलाधिकारी पुरोला ने भी गत दिवस इस क्षेत्र का भ्रमण कर बताया है कि कि मोल्डी स्लिप जोन सहित चिवां तक उक्त मोटरमार्ग आवागमन हेतु खुला है। बता दें कि मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अभी भी बारिश की संभावना जताई है ऐसे में सड़क मार्गों पर सावधानी से चलने की हिदायत दी गई है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तरकाशी

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link