उधम सिंह नगर
Uttarakhand News: बारिश का कहर जारी, यहां भरभराकर गिरा मकान, दंपति की मौत, एक गंभीर घायल…
उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग का अलर्ट सटिक साबित हो रहा है। काशीपुर से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां भारी बारिश के चलते एक मकान की छत भरभराकर गिर गई । हादसे में पति पत्नी की दबने से मौत हो गई है, जबकि उनकी नातिन गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पति-पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार काशीपुर में देर रात से लगातार बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण मिस्सरवाला गांव में एक मकान की दीवार ढह गई। जिसके चलते मकान की छत अचानक भरभरा कर गिर गई। बताया जा रहा है कि मकान के अंदर रह रही दंपति की हादसे में मौत हो गई। जबकि उनकी नातिन गंभीर घायल है। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान 65 वर्षीय नसीर और उनकी 64 वर्षीय पत्नी मोहम्मदी के रूप में हुई है। जबकि घायल का नाम 18 वर्षीय नातिन मंतशा बताया जा रहा है। मृतक दंपति के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…






















Subscribe Our channel






