उत्तरकाशी
लव जिहाद मामले में CM धामी ने दिए सख्ती बरतने के निर्देश
देहरादून – उत्तराखंड में इन दिनों लव जिहाद के मामले सुर्खियों में हैं और लोग अपना विरोध दर्ज कराने के लिए सड़कों पर उतरने लगे हैं। पछुवादून से लेकर उत्तरकाशी तक लव जिहाद के मामलों को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। पुरोला में हिंदू नाबालिग लड़की को भगाने की कोशिश का मामला शांत होता नहीं दिख रहा है।
विशेष समुदाय और बाहरी व्यापारियों के खिलाफ स्थानीय लोगों में आक्रोश बरकरार है। यहां तक कि विशेष समुदाय के लोगों की दुकानों के बाहर 15 जून की प्रस्तावित महापंचायत से पहले दुकानें खाली करने के पोस्टर तक नजर आ रहे हैं। वहीं इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी संज्ञान लिया और कहा कि लव जिहाद और लैंड जिहाद को लेकर प्रदेश सरकार पूरी तरह से सख्त है। देवभूमि में इस तरीके की हरकतों को नहीं होने दिया जाएगा। सीएम धामी ने कहा कि डीजीपी को ऐसे मामलों में सख्ती बरतने के निर्देश दे दिए हैं कि जांच करके ऐसे मामलों में सख्ताई से कार्रवाई करें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…






















Subscribe Our channel






