नैनीताल
Good News: उत्तराखंड में सफर होगा आसान, यहां बनेगा फ्लाईओवर, गौला नदी पर बनेगा दूसरा नया पुल…
उत्तराखंड में अब सफर आसान होने वाला है। 12 करोड की धनराशि से नारीमन काठगोदाम से तीनपानी हल्द्वानी फ्लाईओवर निर्माण कार्य की स्वीकृति मिल चुकी है। काठगोदाम में गौलापुल पर द्वितीय पुल निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है जल्द ही इस पर कार्य प्रारम्भ होगा। अब हिमालयी राज्य उत्तराखण्ड को विकास की रफ्तार बढाने के लिए धन की कमी से जूझना नही पडेगा।
हल्द्वानी केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भटट ने बजट 2023-24 उपलब्धि की समीक्षा पत्रकार वार्ता के दौरान सर्किट हाउस काठगोदाम में की। इस दौरान उन्होनें कहा गदरपुर बाईपास, रूद्रपुर बाईपास के साथ ही 10 करोड की लागत से खैरना पुल का निर्माण पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा केन्द्र सरकार द्वारा पीएमजीएसवाई योजना के तहत 12 सडकें स्वीकृत हो चुकी है।
भटट ने कहा कि बजट विकास और समृद्धि का बजट है। उन्होंने का बजट में मध्यम वर्ग को कर में छूट के साथ ही बुजुर्गों को छोटी बचत योजनाओं पर आकर्षण बचत के साथ ही खेती में किसानों को हाईटेक बनाने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत को निर्माण को गति देने वाला बजट है। इससे आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मिलेगी गति।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित
मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. राधाकृष्णन की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
जीएसटी 2.0 भारत के अप्रत्यक्ष कर ढांचे में एक महत्वपूर्ण सुधार है – अशोक चंद्र, एमडी और सीईओ, पीएनबी
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न योजनाओं के लिए 58.43 करोड़ की स्वीकृति
महेश रावत बने शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष
