पिथौरागढ़
Uttarakhand News: सरहद से आई बुरी खबर, उत्तराखंड का लाल शहीद, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया…
Uttarakhand News: उत्तराखंड के लिए बुरी खबर आई है। सिक्किम में हुई वाहन दुर्घटना में देवभूमि का सपूत भी शहीद हुआ है। जवान की शहादत से दो मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया है। दो साल की बेटी पिता के लौटने का इंतजार कर रही है। वहीं पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मूलरूप से पिथौरागढ़ जिले के धारचूला के रहने वाले रविंद्र सिंह थापा शुक्रवार को सिक्किम में हुई सेना के वाहन की दुर्घटना में शहीद हो गए है। रविंद्र 2007 में सेना में भर्ती हुए थे। वो अलग-अलग कई जगह तैनात रहे हैं। रवींद्र सिंह के परिवार में पत्नी कमला देवी, एक बेटा पीयूष (10) और एक बेटी इशिका (3) हैं। शहीद का परिवार वर्तमान में पंचायत घर क्षेत्र रामपुर रोड हल्द्वानी में रहता है।
बताया जा रहा है कि जवान के शहीद होने पर हल्द्वानी और धारचूला सहित उत्तराखंड में शोक की लहर है। शहीद रविंद्र सिंह थापा का पार्थिव शरीर शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट लाया जाएगा। उसके बाद पंतनगर एयरपोर्ट लाया जाएगा। जिसके बाद पंतनगर से उनके पार्थिव शरीर को धारचूला उनके मूल निवास ले जाया जाएगा। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






