नैनीताल
दुःखद: उत्तराखड में यहां शादी में शामिल होकर घर लौट रहे पूर्व सैनिक की मौत, मचा कोहराम…
उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नही रहा है। बड़े हादसे की खबर नैनीताल से आ रही है। यहां रामनगर में दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व सैनिक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वह विवाह समारोह में शामिल होने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान हादसे का शिकार होने पर उनके परिवार और क्षेत्र में मातम पसर गया है।
मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी निवासी पूर्व सैनिक रामनगर एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। इस दौरान घर लौटते समय रामनगर के रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, हादसे में वह गंभीर घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान रामनगर के ग्राम नंबरदार पुरी हल्दुआ निवासी जेएस रावत (65) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह कुछ साल पहले ही असम रायफल्स में सूबेदार मेजर के पद से रिटायर्ड हुए थे। वहीं हादसे की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel







