नैनीताल
Uttarakhand Accident: दर्दनाक हादसे में नाबालिग की मौत, कल घर में होनी थी शादी, आज पसरा मातम…
उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। हल्द्वानी से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां एक हादसे ने शादी की खुशियां मातम में बदल दी है। बताया जा रहा है कि भवाली रोड पर स्कूटी और बाइक में आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई, हादसे में एक नाबालिग की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भवाली रोड पर जोख़िया के समीप दोपहर में लेटीबुंगा दो युवक अपने घर लेटीबुंगा मुक्तेश्वर से बाइक पर सवार होकर नैनीताल आ रहे थे। पाइंस से आगे जोखिया में उनकी नैनीताल के एक निजी स्कूल के छात्र की स्कूटी से जोरदार भिड़ंत हो गई। आमने सामने हुई भिड़ंत में दोनों लोग घायल हो गया। जबकि एक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतक कि पहचान भगवत सिंह मुक्तेश्वर के रुप में हुई है। वह भटेलिया अपने साथी के साथ कल होने वाली मामा की शादी का सामान लेने नैनीताल को आ रहा था।
बताया जा रहा है कि दोनों दो पहिया वाहन आपस में टकराने के बाद चकनाचूर हो गए। सड़क के बीचों बीच हुए हादसे में बाइक बीच रोड में गिरी पड़ी थी जबकि स्कूटी सड़क किनारे पड़ी थी। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि मृतक का शव पंचनामा भर दिया है। मृतक व घायल नैनीताल में शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। शादी के घर में मौत की घर से मातम पसर गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






