उधम सिंह नगर
Uttarakhand News: बारात में आई डेढ़ साल की मासूम का पानी के टैंक में मिला शव, खुशियां मातम में बदली…
Uttarakhand News: उत्तराखंड से सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। ऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर में खुशियां मातम में तब्दील हो गई है। बताया जा रहा है कि यहां निकाह समारोह में आई डेढ़ साल की बच्ची का शव का पानी के टैंक मिला। बच्ची का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गदरपुर में ग्राम मजरा शीला निवासी अहमद हुसैन की बेटी रियाज मीन का रुद्रपुर निवासी जरीफ अहमद के साथ निकाह था। बरात दिनेशपुर मोड़ पर स्थित एक बरात घर में आई थी। इस दौरान एक बच्ची लापता हो गई है। बच्ची के लापता होने से बरात में हड़कंप मच गया। इसके बाद लोग बच्ची की खोज में जुट गये।
बताया जा रहा है कि करीब दो घंटे बाद बरात घर में बने पानी के टैंक में बच्ची का शव उतराता हुआ नजर आया। परिजन आनन फानन उसे टैंक से निकालकर एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
परिजनों से बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को कब्जे में लेना चाहा तो परिजनों ने मना कर दिया। काफी देर बाद परिजन पुलिस के साथ सीएचसी गदरपुर चलने के लिए तैयार हुए। वहां से पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहीं बच्ची की मौत से निकाह की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






