नैनीताल
Accident: उत्तराखंड में यहां तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को रौंदा, जवान बेटे की मौत से मचा कोहराम…
Accident: उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला जारी है। बड़े हादसे की खबर लालकुआं से आ रही है। यहां पंतनगर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को बुरी तरह से रौंद दिया। जिससे युवक की मौत हो गई है। जवान बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बाइक सवार युवक आज सुबह ड्यूटी पर जा रहा था। तभी रुद्रपुर नैनीताल हाईवे पर पंतनगर थाना क्षेत्र के सब्जी अनुसंधान केंद्र के समीप पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई। मौके पर उपस्थित लोगों द्वारा युवक को लहूलुहान अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। मगर अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि युवक की पहचान 35 वर्षीय जितेंद्र राय पुत्र राजनाथ सिंह बंगाली कॉलोनी निवासी के रूप में हुई है। वह रुद्रपुर सिडकुल में नौकरी करता था। परिजन बिहार के छपरा के निवासी हैं। बेटे की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






