उधम सिंह नगर
Uttarakhand News: पुलिस विभाग से बड़ी खबर, गंभीर आरोप में कोतवाल निलंबित, पढ़ें मामला…
उत्तराखंड पुलिस विभाग से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि डीजीपी ने गंभीर आरोप में जसपुर के कोतवाल को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि मामला यौन शोषण से जुड़ा है। मामले में कोतवाल को निलंबित करते हुए जांच के आदेश दिए गए है। निलंबन अवधि में वह पुलिस लाइन रुद्रपुर में संबद्ध रहेंगे।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कोतवाल जसपुर पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला ने खुद डीजीपी अशोक कुमार से मुलाकात कर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। जिसपर तत्काल कार्रवाई की गई है। डीजीपी अशोक कुमार द्वारा जसपुर कोतवाल के निलंबन की कार्रवाई की। मामले में जांच भी की जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी सीओ काशीपुर वंदना वर्मा को सौंपी गई है।
बताया जा रहा है कि महिला का आरोप था कि वह कुछ समय पहले कोतवाल अशोक कुमार के संपर्क में आई थी। इसके बाद से कोतवाल उससे लगातार बात करने लगे। अपने झांसे में लेकर कोतवाल अशोक कुमार ने उसका यौन उत्पीड़न किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी अशोक कुमार ने डीआईजी कुमाऊं डॉ.भरणे को जसपुर के कोतवाल अशोक कुमार को निलंबित करने के आदेश किए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






