Uttarakhand News: पुलिस विभाग से जुड़ी बड़ी खबर, SSP ने पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड, ये है मामला... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Uttarakhand News: पुलिस विभाग से जुड़ी बड़ी खबर, SSP ने पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड, ये है मामला…

उधम सिंह नगर

Uttarakhand News: पुलिस विभाग से जुड़ी बड़ी खबर, SSP ने पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड, ये है मामला…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में पुलिस विभाग से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। एसएसपी उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी ने एक कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। ये कार्रवाई वीडियो वायरल से जुड़ी बताई जा रही है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कोतवाली काशीपुर में तैनात कानि0 नरेन्द्र मेहता द्वारा दिनाँक 13 अगस्त 2022 को एक अभियुक्त को मा0 न्यायालय काशीपुर से हल्द्वानी जेल ले जाते वक्त अभियुक्त के साथ आपत्तिजनक फ़ोटो एवं वीडियो बनाए गए व उनको सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। जिससे विभाग की छवि भी धूमिल हुई।

बताया जा रहा है कि मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कां. नरेंद्र मेहता को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच सीओ काशीपुर वीर सिंह को सौंपी गई है। कांस्टेबल की अन्य गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। यदि अनियमितता पाई जाती है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई भी अमल में लाई जायेगी।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उधम सिंह नगर

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link