उत्तरकाशी
आपदा: उत्तरकाशी जिले में देर रात भारी बारिश से हुआ भारी नुकसान…
उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जनपद में देर रात से हो रही भारी बारिश के कारण यमुनाघाटी में नुकसान देखने को मिला। जहाँ यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग खनेड़ा व डाबरकोट में बोल्डर व मलवा आने से अवरुद्ध हो गया है।
वहीं तहसील बड़कोट के अंतर्गत नगर पालिका बड़कोट में घरो में सड़क का पानी घुस गया और जगह जगह सड़को में मलवा आ गया है। वहीं न्याय पंचायत तियां के खाबला गांव में भारी मलवे ने कही छानीयों को नुकसान हुआ है। मोरी क्षेत्र से भी बाजार सहित कई गांवों में पानी व मलवा घुसने की सूचना है। बतादें की बड़कोट क्षेत्र के अंतर्गत अभी एक दर्जन से अधिक ग्रामीण सड़के बंद हैं, सिमलसारी गैर मोटर मार्ग पर नदी उफान पर है और कही जगहों से बंद है, नौगाँव सिउरी मोटर मार्ग भी अवरुद्ध हो गया है।
और फसलों को नुकसान की सूचना है। नगर पालिका बड़कोट में पुरानी तहसील के पास NH के नीचे मकानों में जलभराव होने की खबर भी सामने आ रही है। नुकसान का जायजा लेने उपजिलाधिकारी बड़कोट शालिनी नेगी मौके पर मौजूद हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






